News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परिषद शिक्षण समस्याओं का समाधान करने का माध्यम बनेगी- डॉ. रतन पाल सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2022  |  7:57 PM

488 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिषद शिक्षण समस्याओं का समाधान करने का माध्यम बनेगी- डॉ. रतन पाल सिंह

कसया/कुशीनगर। छात्र परिषद एवं छात्र संघ नेतृत्व के गुणों को विकसित करने की नर्सरी होती है।यह परिषद शिक्षण अधिगम से संबंधित समस्याओं का समाधान करने का माध्यम बनेगी तथा छात्र समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख न सिर्फ उठाएगी अपितु उसका समाधान करने को विवश करेगी।उक्क्त बातें बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर  के  बीएड परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. रतन पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

कार्यक्रम में बी. एड. परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष – आकृति सिंह और शुभम यादव,महामंत्री – किशन कश्यप,कोषाध्यक्ष – नीलू सिंह और अंकित गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री – सोनल राय और ऐश्वर्या शाही का परिचय कार्यक्रम संयोजक प्रो. विभ्राट चंद कौशिक ने कराया। मुख्य अतिथि डॉ. रतन पाल सिंह  ने सभी पदाधिकारियों को पद एव कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।इससे पूर्व दीप प्रज्वलन एव सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।इस अवसर पर बीएड विभाग की छात्राध्यापिकाओ ने सामूहिक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।बीएड विभाग की अध्यक्ष प्रो. कुमुद त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सभागार में उपस्थित सभी के प्रति  आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन  सहायक आचार्य  विवेक श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अमृतांशु  शुक्ल,प्रो रामभूषण मिश्र, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. निगम मौर्य,डॉ गौरव तिवारी,डॉ कमाल हसन,डॉ. आमोद राय, डॉ डी पी सिंह,डॉ. सी पी सिंह, डॉ. यज्ञेश त्रिपाठी,डॉ. ज्ञानेश सिंह,प्रो. उर्मिला यादव,प्रो. पी शैम, प्रो. सीमा त्रिपाठी,प्रो. किरण जायसवाल, डॉ.अनुज कुमार,माधवेन्द्र प्रताप सिंह,विजय शर्मा,अनिता सिंह,संजय गोंड छात्राध्यापिक ऐश्वर्या शाही, नीलू सिंह, अजय कुमार जायसवाल, सोनल सिंह,आकृति आदि मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking