कुशीनगर। पडरौना से कसया बाजार करने आ रहे पुलिस के एक कांस्टेबल को पुरानी विवाद को लेकर चाकू से हमला कर युवक फरार हो गए । दिए तहरीर में यूपी पुलिस के कांस्टेबल आरिफ अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी पुलिस लाइन पडरौना ने बताया की रिजर्व पुलिस लाइन से अपने शादी का समान खरीदने के लिए कसया अपने मोटरसाइकिल से आ रहा था। जैसे ही मैं बाडीपुल पार किया वैसे ही पीछे से मेरे मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मुझे रुकने का इशारा किये । मैने देखा की उसमे से एक व्यक्ति जिससे मेरी दशहरा मेला/मूर्ति विसर्जन के दौरान इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी की अनावश्यक रूप से रास्ता जाम न करे, शांति व्यवस्था से मूर्ति विसर्जन करे। इसी बात को लेकर युवक ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। इसी बात से खुंदक खाए युवक ने मंगलवार को बाडीपुल पर मुझे रोककर अपने 4 से 5 अज्ञात दोस्तो के साथ मुझसे उलझ गया तथा इसी दरम्यान युवक ने मौका देखकर चाकू से मेरे गले पर हमला कर दिया। जिससे मैं घायल हो गया तथा प्राथमिक उपचार कसया सीएचसी पर कराकर कसया एसएचओ को तहरीर दिया गया।
इस बाबत जब कसया एसएचओ डॉ आशुतोष तिवारी ने बताया की तहरीर मिला है जिसमे 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है परंतु मुख्य आरोपी युवक अभी गिरफ्त में नही आया है ।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…