पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्रामसभा के पकड़िहवा टोला मे 6 दिन से गायब हुई बच्ची का शव कुएं मे मिला।परिजन लगभग एक सप्ताह से खोज बीन कर रहे थे।
उक्त टोला निवासी जितेन्द्र कुशवाहा की बेटी पुष्पा उम्र लगभग 15 साल 10वीं की छात्रा थीं।लगभग एक सप्ताह पूर्व से घर से गायब थी।परिजन खोजबीन कर रहे थे कि मंगलवार सुबह कुएं में लाश देख ग्रामीण शोर मचाना शुरू किया।ग्रामीण और पुलिस मिलकर शव को बाहर निकाला।परिजन शव का पोस्टमार्टम नही कराना चाहते थे इसलिए पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मृतका के पिता ने बताया कि हम किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं।थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला जानकारी में है।अगर परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई किया जायेगा।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…