News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशेष लोक अदालत लगाकर आपराधिक वादों का किया जायेगा निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2022  |  7:56 PM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष लोक अदालत लगाकर आपराधिक वादों का किया जायेगा निस्तारण

कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर सचिव प्रशांत कुमार द्वितीय ने बताया कि दिनांक 12 नवम्बर को उ०प्र० के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में कार्यपालक अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व दिनांक 09.11.2022 से दिनांक 11.11.2022 तक विशेष लोक अदालत लगाकर उसमें आपराधिक वादों (Petty Offences) का निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त कुमार ll द्वारा कहा गया है कि इस अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश कुशीनगर के आदेशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.11.2022 के पूर्व दिनांक 09.11.2022 से दिनांक 11.11.2022 तक सिविल कोर्ट कुशीनगर एवं वाहय न्यायालय कसया में आपराधिक वादों (Petty Offences) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

समस्त जनमानस से अपील की जाती है कि दिनांक 09.11.2022 से दिनांक 11.11.2022 को आयोजित विशेष लोक अदालत में सम्बन्धित न्यायालयों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक आपराधिक वादों (Petty Offences) का सफलतापूर्वक निस्तारण करावें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking