खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में शनिवार की रात एक अधेड़ का शव देखकर सनसनी फैल गयी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली टोले के सुकरौली टोले के समीप शनिवार की देर रात लोगों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव देखा तो गांव व आस- पास सनसनी फैल गयी। सूचना पर खड्डा थाने के एसआई जियालाल कन्नौजिया, कांस्टेबल रणधीर राव, प्रेमनारायण वर्मा मौके पर पहुंच शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है की शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की गयी लेकिन पहिचान नहीं हो सका है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…