सेवरही/कुशीनगर । सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के चितहीं टोला निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर गांव के ही दबंग परिवार के ही चार आरोपितों ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। घटना में पत्रकार बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस को सौंपे तहरीर में उक्त गांव निवासी राम एकबाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि रविवार को वे अपने घर के बगल में रास्ता बनवा रहे थे। कि पहले से घात लगाकर बैठे कुछ आरोपित भद्दी – भद्दी गाली देते हुए बुरी तरह मारने पीटने लगे। इसी बीच जान से मारने की नीयत से आरोपितों ने पत्रकार पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ व बुरी तरह घायल पत्रकार बेहोश हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटते कि आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को दुदही सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद इलाज हुआ। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में ले थाने ले गई। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…