कुशीनगर। क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के अधीन विभिन्न जनपदों में स्थापित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में सत्र 2022 -23 में प्रवेश एवं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर हेतु 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु के बालक /बालिकाओं हेतु जिला व मंडल स्तर पर चयन ट्रायल की तिथियां निर्धारित हो गई हैं। इस में भाग लेने हेतु इच्छुक बालक/ बालिकाएं कार्य दिवस में दिनांक 05 अप्रैल 2022 से प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक जनपद कुशीनगर जिला खेल कार्यालय कुशीनगर में ₹ 10 जमा करके निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। और आवेदन पत्र को पूर्ण कर जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल में निश्चित तिथियों पर प्रातः 8:00 बजे उपस्थित होकर चयन/ ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
इस संदर्भ में खेलों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, जुडो,बॉक्सिंग,एथलेटिक्स और तैराकी हेतु 12 वर्ष से कम और 15 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाएँ चयनित होंगें।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…