News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों का लिया जायजा; एक दर्जन के लगभग लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा।

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 30, 2022  |  8:05 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों का लिया जायजा; एक दर्जन के लगभग लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा।
  • बंद पड़े नल को शाम तक चालू करने के लिए जलनिगम और स्वयं सहायता समूह की कार्यविधि पूर्ण करने हेतु बीडीओ को दिया निर्देश

रामकोला/कुशीनगर। सूूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुुुक्रवार को रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुुुुसम्ही गाँव में आयोजित चौपाल को संबोधित किया तथा विकास कार्यों का जायजा लेेेेकर अधूूरे कार्यों को पूर्ण करने निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए गाँव-गांव चौपाल आयोजित कर विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा और निरीक्षण किये जा रहे है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

उन्होंने गांव के अमृत सरोवर की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुछ कमी है उसे पूरा करने का निर्देश दिये।के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह, मुसकान स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी महिला सहायता समूह सहित गांव में गठित सात समूहों की चर्चा कर समूह के सदस्य महिलाओं से जानकारी हासिल की तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन हुए कई माह बीत गया मगर अभी तक कार्यविधि अधूरा होने की वजह से बैंक द्वारा आर्थिक सहायता की व्यवस्था नही हुई है।उप मुख्यमंत्री ने डीएम एस राजलिंगम से कहा कि आज ही कार्यविधि पूर्ण हो जाय बीडीओ तब तक यही बैठी रहेंगी।उन्होंने कहा कि सीएम और पीएम की मंशा है कि महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आये और उनको रोजगार मिले।डिप्टी सीएम ने कहा कि केवल पत्रावली और लिस्ट से काम नही चलेगा।डिप्टी सीएम को मिले सूची के अनुसार गांव में 18 नल लगे हैं लेकिन खराब है।जल निगम के अधिकारी को बोले कि शाम तक चालू कर हमे सूचना दे क्योंकि रिपोर्ट भेजना है।गांव के सभी 49 पेंशन धारकों की जानकारी ली तथा समाज कल्याण अधिकारी को गांव के उन पेंशन धारकों से मिलकर सभी आवश्यक वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा।पूछा कि राशन मिलता है कि नही,सकारात्मक जवाब मिला।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सीएम और पीएम ने गरीब जनता के लिए ढेर सारी योजनाएं चलायी है।जिसको जमीन पर उतारना है।आप सभी जागरूक बनिये और ब्लाक पर सम्पर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाइये। स्वागत के क्रम में मंच पर आसीन विधायकों को संचालन कर रहे परियोजना निदेशक द्वारा नही बुलाया गया।विधायक गणों के चेहर पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड द्वारा डिप्टी सीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेट दी गई।

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे,दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक पी.एन.पाठक,मोहन वर्मा, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,सीडीओ गुंजन द्विवेदी, पुलिस कप्तान धवल जायसवाल,सीओ खड्डा संदीप वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,विनय जायसवाल, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, प्रधान मंजू पटेल,फूलबदन कुशवाहा, दरोगा कुंवर सिंह, राजन कुंवर सिंह, राधेश्याम दीक्षित, दिनेश चन्द, प्रधान प्रतिनिधि राभवन पटेल सहित अधिकारी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking