News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक ने लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतहतो की लगाई क्लास

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 17, 2024  |  4:33 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक ने लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतहतो की लगाई क्लास
  • अपराध की समीक्षा व कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर सुरेश राव ए0 कुलकर्णी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत क्लास लगाई गई। वही कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा गोष्ठी भी की गई ।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

सम्पन्न हुई गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया शान्तिपूर्ण तथा निष्पक्ष ढंग से कराने हेतु निर्देश दिये गये,साथ ही उन्होंने चेतावनी पूर्वक लहजे में कहा की अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही की बात अगर सामने आई तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारी ,कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उपस्थित सभी मताहतो को यह निर्दैश दिये गये कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से बाधा उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें। उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी आदि की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देश दिए । जुआ, मिलावटी शराब, और अन्य विषयों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों,विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश भी मिले । क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पूरी तरह पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी , अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking