News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रतिबंध के बावजूद प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस, मुकदमा पंजीकृत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 13, 2022  |  6:10 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रतिबंध के बावजूद प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस, मुकदमा पंजीकृत

कुशीनगर । चुनाव आयोग के द्वारा राजनीतिक दलों एवं उनके प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार के जुलूस आदि निकालने के लिए प्रतिबंधित किया गया है ,परंतु प्रतिबंध के बावजूद विधानसभा क्षेत्र पडरौना में भाजपा नेता मनीष जायसवाल मंटू, कांग्रेसी नेता जहीरूद्दीन एवं निर्दल प्रत्याशी अंशुमान बंका तथा उनके समर्थकों के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करते हुए बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया | जिसको लेकर पडरौना कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है |आपको बता दें कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत राधिका वस्त्रालय के सामने कसेरा टोली में मनीष जायसवाल उर्फ मन्टू जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोग जुलूस की शक्ल में राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ा, डी0जे0 व नारेबाजी करते हुए बिना कोविड गाइड लाइन के पालन के आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 में मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जूलूस आदि पर प्रतिबन्ध के बावजूद जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में बलुचहां की ओर से एक जुलूस जिसका नेतृत्व जहीरुद्दीन अंसारी व उनके समर्थकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों व ढोल-नगाड़ों का प्रयोग करते हुए जुलूस निकाला जा रहा था जिसके सम्बंध में कोई अनुमति पत्र प्राप्त नही था। इसी क्रम में अंशुमान बंका व उनके समर्थकों जिसमें 250-300 स्त्री-पुरुष सम्मिलित थे के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों व बाजा आदि का प्रयोग बिना अनुमति पत्र के कस्बा की ओर से सुबाष चौक की ओर नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। उक्त जुलूस बिना अनुमति पत्र तथा कोरोना गाइड लाइन व मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के उलंघन करने पर चेतावनी दी गयी परन्तु 1. मनीष जायसवाल उर्फ मन्टू जायसवाल आदि 2. जहीरुद्दीन अंसारी आदि 3. अंशुमान बंका आदि उपरोक्त व उनके सैकड़ो समर्थकों द्वारा चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए और अधिक नारे-बाजी करते हुए कोविड-19 गाइड लाइन व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के संबंध में कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा उपरोक्त के विरुध्द स्थानीय थाने में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अलग-अलग कुल तीन अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking