News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धम्म देशना के अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ निकली धम्म यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  12:39 AM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धम्म देशना के अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ निकली धम्म यात्रा
  • धम्म यात्रा को डीएम औऱ एसपी ने हरि झंडी दिखा कर किया रवाना 
  • तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर भिक्षुओं ने की विश्व शांति की कामना

मो0असलम /पवन कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के  भदन्त ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार में चातुर्मास में कठिन चीवर दान और धम्म देशना (धम्मसभा) के आयोजन अवसर पर धम्म यात्रा निकाली गयी और महापरिनिर्वाण मन्दिर में बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने तथागत बुद्ध को चीवर चढ़ाकर विश्व शांति की कामना की।गुरुवार को बुद्ध बिहार से सुबह 10 बजे करीब गाजे, बाजे,  बुद्ध की भव्य झांकियों, लंबे वाहनों के काफिले के साथ धम्म यात्रा निकली। जिसमें देश विदेश के हजारों श्रद्धालु और भिक्षु भिक्षु शामिल हुए। यात्रा बुद्धा गेट होते हुए मुख्य मंदिर पहुंची जहां भिक्षुसंघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध का पूजन अर्चन बुद्ध वन्दना के साथ किया और चीवर चढ़ाया तथा परित्राण पाठ में भाग लिया। यात्रा में जिलाधिकारी एस राज लिंगम, एसपी धवल जायसवाल, उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल सहित जन प्रतिनिधि शामिल हुए। 1:30 बजे धम्म देशना कार्यक्रम के अवसर पर आयोजक भन्ते महेंद्र ने 150 भिक्षुओं को चीवर दान किया। जिसमें अन्न, वस्त्र, भोजन, पात्र, सुई सहित जरूरी वस्तुओं को दिया गया। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र व खाद्य दिया गया। भन्ते महेंद्र ने कहा कि तथागत बुद्ध ने विश्व को अहिंसा और शांति का मार्ग दिया। भिक्षुगण और उपासक उनके उपदेशों का अनुशरण करते हुए बुद्ध का संदेश देते हैं।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

कार्यक्रम में विशिष्ट जनों, पत्रकारों को शाल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कठिन चीवर दान कार्यक्रम के बाद हजारों लोगों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पहलवान रामाश्रय यादव, टीके राय, पुरन्दर यादव, जेपी यादव, दिनेश यादव, जनार्दन यादव, उदयभान यादव, राम गुलाब यादव, भन्ते नन्द रतन, भन्ते अशोक, भन्ते कबीर, भन्ते शील वंश, भन्ते उपाली, भन्ते शील वासा, भन्ते मुलायम सहित भारी संख्या में भिक्षु, उपासक और गणमान्य जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking