News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कड़कड़ाती ठंड में घर से भटकी बुजुर्ग महिला को डायल 112 ने पहुंचाया घर, जमकर हो रही तारीफ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2023  |  7:09 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कड़कड़ाती ठंड में घर से भटकी बुजुर्ग महिला को डायल 112 ने पहुंचाया घर, जमकर हो रही तारीफ

कुशीनगर। जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों पर बहुत ही तेजी से अंकुश लगा रही है तथा कानून व्यवस्था के साथ थोड़ा सा भी खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के साथ बहुत ही सख्ती के साथ कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही है, जिसके कारण संपूर्ण जिले भर में अपराधियों के बीच एक खौफ सा बन गया है एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार आम जनमानस के बीच सद्भावना की भावना रखकर कार्य करने से पुलिस को चौतरफा तारीफ मिल रही हैं.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

आपको बता दे, एक तरफ कुशीनगर पुलिस जहां अपराधियों के बीच खौफ का दूसरा नाम बन कर रही है। वहीं आम जनमानस के प्रेम भरा व्यवहार उनके लिए प्रशंसा का मार्ग बन रहा है । नया मामला डायल 112 हाटा कोतवाली हाटा अंतर्गत पीआरबी 2533 का है यहाँ डायल 112 आपने पॉइंट भड़कुलवा चौराहे पर थी कि एक बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी रास्ता भटक भटक गई थी स्थानीय लोग पी आर वी वाहन के पास लेकर आए तो महिला अपने बारे में बताने में अस्वस्थ थी पीआरबी के कर्मचारियों द्वारा महिला को रैन बसेरा में ले आकर भोजन कराया गया व काफी देर पूछताछ के बाद महिला ने अपना पता जिला सिवान बिहार बताया पीआरबी पर तैनात कांस्टेबल अखिलेश सरोज ने सिवान जनपद के थानों के सीयूजी नंबरओं पर फोटो भेज कर संपर्क किया तो पता चला कि महिला का एक लड़का गोरखपुर रहता है जो अपनी मां के खो जाने का गुमशुदगी दिनांक 15/1/23 को शाहपुर थाने में लिखवाया था परिजनों से संपर्क किया गया परिजनों के आने के बाद हेड कांस्टेबल रामप्रीत प्रसाद कांस्टेबल अखिलेश सरोज कांस्टेबल गुणाकर शुक्ला व चालक महेंद्र गुप्ता द्वारा परिजनों को सुपुर्द कराया गया परिजनों ने पीआरबी के कर्मचारियों का आभार जताया।

उक्त घटना को देख कर आसपास के लोगों द्वारा उपस्थित पी आर बी पुलिसकर्मियों के प्रति काफी ज्यादा सम्मान देखा गया तथा उपस्थित लोगों द्वारा उक्त घटना की फोटो भी मोबाइल द्वारा खींची गई । पुलिस को देखकर लोगों ने काफी सराहना भी की और कहा कि अगर ऐसे तरह के सभी पुलिसकर्मी हो जाएं तो आम जनमानस की समस्या अपने आप ही समाप्त हो जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking