News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोटेदारों के लम्बित बिलों के भुगतान की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कराये जाने हेतु किया गया निर्देशित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2022  |  6:47 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोटेदारों के लम्बित बिलों के भुगतान की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कराये जाने हेतु किया गया निर्देशित

कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०, के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता, जिनके द्वारा वर्ष 2001-02 से वर्ष 2014-15 तक की अवधि में ए०पी०एल०, बी०पी०एल० एवं अन्त्योदय योजना के खाद्यान्न का उठान / वितरण किया गया है (वर्तमान समय में उचित दर की दुकान संचालित हो रही हो अथवा नहीं), उन्हें परिवहन व्यय की धनराशि के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। एतद् सम्बन्ध में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, गोरखपुर संभाग, गोरखपुर द्वारा कोटेदारों के उक्त अवधि के लम्बित बिलों के भुगतान की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त संबंधित उचित दर विक्रेताओं को सूचित करते हुए बताया है कि जिन विक्रेताओं का वर्ष 2001-02 से 2014-15 तक के परिवहन व्यय का भुगतान होना शेष है (वर्तमान में कार्यरत हों अथवा नहीं), वे 15 दिवस के भीतर अपना बिल / दावा प्रपत्र (साक्ष्यों सहित) संबंधित तहसील के पूर्ति निरीक्षक / विपणन निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। नियत समय के अन्तर्गत दावा प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करने पर यह माना जायेगा कि समस्त संबंधित उचित दर विक्रेताओं का भुगतान हो चुका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking