News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: बाढ़ के समय आपदा मित्रो का होता है महत्वपूर्ण योगदान- मान्धाता प्रताप सिंह…तहसीलदार तमकुहीराज ने किया आपदा मित्रो को जागरूक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2023  |  8:33 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: बाढ़ के समय आपदा मित्रो का होता है महत्वपूर्ण योगदान- मान्धाता प्रताप सिंह…तहसीलदार तमकुहीराज ने किया आपदा मित्रो को जागरूक

कुशीनगर । शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में तहसीलदार तमकुहीराज ने आपदा मित्रो के साथ बैठक कर उन्हे जागरूक किया। तहसीलदार तमकुहीराज मान्धाता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की आपदा मित्र बाढ़ सुरक्षा में पहली कड़ी है। बाढ़ के समय आपदा मित्र का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है जिससे लोगों की जिन्दगी बच जाती है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

उन्होंने आपदा मित्रो से चर्चा करते हुए कहा की आपदा के समय आप लोग लोगों के सहायक बनें, जिससे लोगों के जानमाल की सुरक्षा हो सके,यह बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिससे आप लोगों को प्रशिक्षण उपरांत निभाना है। आप लोग सच्चे मन से यदि अपना मन मजबूत कर लें तो निश्चित ही सफलता हासिल होगी। उस समय आपके साथ परमात्मा भी आपका साथ देता है। उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कभी-कभी जब हम परिस्थिति नहीं बदल पाते है तो हमें अपनी मनो स्थिति बदल लेना चाहिए। संकट के समय हमें अपनी मनोस्थिति बदल कर सच्चे मन से अपनी भूमिका निभानी है। वहीं आपका महत्वपूर्ण दायित्व हैं। उन्होंने जागरूकता के कड़ी में बताया कि जिसमें एनसीसी, एनएसएस एवं विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले तैराकों को आपदा मित्रों में शामिल किया गया है। इन लोगों को दो चरण में बांटा गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी आपदा मित्र के लिए सरकार ने पांच लाख रुपए का बीमा भी निर्धारित किया है। पिपराघाट, परसा उर्फ सिरसिया एहत‌माली, अमवा खास, राज खास, गौरी जगदीश, रामपुर वरहन, वांकखास, बाघा चौर, अहिरौली दान, दशहवाँ, बरवा पट्टी, सुमही संग्राम आदि गावो में एक सौ पचास आपदा मित्र बनाये गये है, जो हर स्थिति पर नजर रखने के साथ ही लोगो का सहयोग के साथ ही प्रशासन को भी सूचना देंगे।

इस बैठक में अमलेश निशाद, कैलाश प्रसाद, जय प्रकाश, रमेश प्रसाद, पंकज मद्देशिया, राजेश चौहान, धीरज चौहान, ओम प्रकाश, रोहित चौहान, उमरेश चौहान, कमलेश ठाकुर, मनोज, अशोक कुमार चौहान, अजीत, सिपाही चौहान, मंटू चौहान आदि आपदा मित्र मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking