News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नाई समाज की बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2022  |  5:33 PM

655 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाई समाज की बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • पिछलग्गू बनने के बजाय खुद को साबित करना होगा- सुरेंद्र शर्मा

कसया/कुशीनगर। नगर के श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में नाई समाज की एक बैठक संम्पन्न हुई। जिसमें समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में पड़रौना से आये समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने आपसी सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि पिछलग्गू बनने के बजाय खुद को साबित करना होगा और आगे आकर पहल करनी होगी तभी सामाजिक व सांगठनिक मजबूती आएगी।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

एक दूसरे को सम्मान दें और सबको कहने, सुनने का अवसर दें। श्री शर्मा ने राजनैतिक पृष्ठ भूमि से जुड़े लक्ष्मण ठाकुर ने स्वजातीय एकता पर बल दिया और कहा कि अपने हक व अधिकार को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय नाई महापंचायत के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर ने कहा कि गरीबी व पिछड़ेपन से इस समाज को छुटकारे के लिए प्रयास करना होगा। तभी सामाजिक न्याय मिलेगा। राहुल कुमार शर्मा, ग्रामप्रधान चंदन शर्मा, ग्रामप्रधान राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा ने सजातीय उत्थान के लिए राजनैतिक भूमिका पर जोर दिया। इसी क्रम में वक्ताओं ने जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। संचालन हृदया नन्द शर्मा व आभार संयोजक आर्यन शर्मा ने व्यक्त किये।

इस दौरान सुशील कुमार शर्मा, अमरनाथ शर्मा, रितेश शर्मा, राजू शर्मा, मनीष शर्मा, निरंजन शर्मा, अनुराग शर्मा, अजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, मिथिलेश शर्मा, किशोर ठाकुर, अभिषेक शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, राहुल कुमार, आनंद कुमार शर्मा, रामाज्ञा शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking