News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों को वितरण हुआ नियुक्ति पत्र

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 23, 2021  |  8:50 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों को वितरण हुआ नियुक्ति पत्र WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा में 6696 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पूरे प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

इस क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश में पहले बेसिक शिक्षा की स्थिति दयनीय थी, विद्यालय की स्थिति दयनीय थी, भवन जर्जर थे, भवन थे तो शिक्षक नहीं, शिक्षक थे तो छात्र नहीं, छात्र थे तो बुनियादी सुविधाओं का अभाव । पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा स्टे लगाया जाता था। भर्ती निकलती भी थी तो कुछ गैंग वसूली में लगा हुआ था। उसका प्रभाव युवाओं पर होता था। सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 वर्ष 4 महीने के भीतर सवा चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पारदर्शी शुचिता पूर्ण और ईमानदार तरीके से हो रही है। उन्होंने कहा की योग्यता के अनुसार अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 53000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि केवल बेसिक शिक्षा परिषद में खर्च होती है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षा ली है। ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा अनेक विद्यालयों का सुंदरीकरण किया गया है। सरकार के द्वारा जूते, बैग, पाठ्यपुस्तक इत्यादि मुफ्त उपलब्ध करवाए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद में तकनीक का प्रयोग करते हुए सुधार किया गया है। शिक्षा विभाग में डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती हुई । उन्होंने बताया कि निवेश के माध्यम से रोजगार मिले। ओडीओपी परियोजना के बारे में भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में सबसे कम बेरोजगार हैं। कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। छात्र और शिक्षक के अनुपात को बेहतर करने का उन्होंने आह्वान किया। माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि पारदर्शी व्यवस्था जब सरकार देती है तो आपसे भी पारदर्शिता की उम्मीद करती है। ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी बताया कि हर एक शिक्षक ग्राम पंचायत में एक एक घर से जुड़े। कोरोना काल की चुनौती की वजह से बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है इसलिए लगातार सतर्क रहना पड़ेगा तथा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए। बच्चों के जीवन को भी बचाना है। शिक्षा की प्रक्रिया को बाधित नहीं होने देना है।

इस अवसर पर जनपद कुशीनगर से एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के प्रतिनिधि श्रीराम, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने नव नियुक्त 5 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking