News Addaa WhatsApp Group Join करें

मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह मे कुशीनगर जनपद बना उपविजेता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2021  |  5:21 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह मे कुशीनगर जनपद बना उपविजेता

कसया/कुशीनगर। मंडली बेसिक 33वी बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह प्रतियोगिता देवरिया में आयोजित हुई, जिसमे कुशीनगर जनपद ओवरऑल चैंपियन रहा l आयोजित मंडली प्रतियोगिता मे जनपद कुशीनगर ने 29स्वर्ण,20 सिल्वर व 8कांस्य पदक के साथ कुल 278 अंको के साथ उपविजेता रही। पहले स्थान पर देवरिया और तीसरा स्थान पर गोरखपुर रहा।विजयी खिलाड़ियो को बीएस‌ए विमलेश कुमार,जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र,व्यायाम शिक्षिका रेनूबाल सिंह व जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर ‌एसोसिएशन राजेश शुक्ल ने बधाई दी हैं। विजयी बच्चें प्रदेश स्तरीय बेसिक क्रीड़ा में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगे।बालिका वर्ग जूनियर स्तर 600 मीटर दौड़ में जनपद कुशीनगर की सरिता निषाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया। तैराकी बालक वर्ग में तीन स्वर्ण पदक ,तीन रजत पदक एवं बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक, खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विजेता ,कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता ,कबड्डी जूनियर स्तर बालिका वर्ग विजेता ,बैडमिंटन डबल बालिका वर्ग विजेता ,एवं एकल स्पर्धा में उप विजेता, वालीबाल बालिका विजेता, वॉलीबॉल बालक उप विजेता, फुटबॉल बालक विजेता , फुटबॉल बालिका उप विजेता, पीटी उपविजेता , एकांकी उप विजेता, हैंडबॉल बालक विजेता, हैंडबॉल बालिका विजेता ,योगा बालक /बालिका उपविजेता, कुश्ती बालक वर्ग दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, एक कांस्य पदक, बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक ,एक कांस्य पदक, जूडो बालक वर्ग तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं बालिका वर्ग में दो रजत और तीन कांस्य पदक, एथलेटिक्स में 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में बंदना प्रथम ,100 ,200मीटर जूनियर बालिका वर्ग सेदा खातून प्रथम ,200 मीटर प्राथमिक वर्ग बंदना प्रथम ,जूनियर बालक राज पासवान तृतीय, 600 मीटर बालक राहुल द्वितीय, जूनियर बालिका तृतीय लंबी कूद जूनियर बालिका तृतीय स्थान, बालक/ बालिका रिले प्रथम स्थान एवं 400 मीटर में इंद्रजीत प्रथम, शॉट पुट जूनियर बालिका मैं तृतीय स्थान प्राप्त जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया।कुशीनगर की इस जीत में कसया ब्लाक के 28 बच्चे व दुदही ब्लाक के 40 बच्चो का विशेष योगदान रहा।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

इस अवसर पर नोडल बीईओ अजय तिवारी, खेल सचिव देवमुनी वर्मा,बीईओ दया नन्द चंद, अनिल कुमार मिश्रा ,अमित कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, श्रीमती अंकिता सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, आशीष मिश्रा, उदय शंकर राय, सत्य प्रकाश कुशवाहा, राम सुयश वर्मा, समस्त क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव , शाहिद अनवर,शंकर दयाल पाठक,संजय कुमार सिंह, अमित कुमार तिवारी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,नित्यानंद चौबे,शंभू सिंह, पवन कुमार, प्रवीण शुक्ला,अमित कनौजिय, राकेश कुमार, हिमांशु,संतोष चौहान, अखिलेश्वर,अमिताभ त्रिपाठी,नागेंद्र तिवारी,अमला प्रसाद,महेश रजक, रामनिवास प्रसाद, सुनील कुमार सिंह,राजेंद्र सिंह,रश्मि जयसवाल,रीता सिंह ,संगीता राय,राम प्रवेश यादव,जिला महामंत्री हरीश्चंद मिश्र,नागेन्द्र तिवारी,साबिर अली ,नीरज बंका, मनोरमा त्रिपाठी,अविनाश शुक्ल,धर्मेंद्र सिंह, शोभीलाल गुप्त,अनिरुद्ध तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking