News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला स्तरीय आपदा राहत समिति की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 2, 2021  |  6:50 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्तरीय आपदा राहत समिति की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर | जिला स्टेयरिंग ग्रुप/जिला स्तरीय आपदा राहत समिति की बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी बरसात को देखते हुए बाढ़ सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक की शुरूआत में आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय द्वारा वर्ष 2021 बाढ़ की जनपद स्तर पर आपदा न्यूनीकरण एवं राहत बचाव कार्य हेतु एजेन्डा बिन्दु पर एक प्रस्तुतिकरण पेश किया गया।
विदित हो कि जनपद कुशीनगर बाढ़ की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जनपदों में आता है। जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत किस अधिकारी की क्या जिम्मेदारी होगी इस सन्दर्भ में निर्देश दिए। जनपद में बाढ़ चौकी के सन्दर्भ में उन्होने निर्देश दिया कि बाढ़ चौकी पर उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहाँ 24 घटें ड्यूटी रहनी चाहिए, नियमित संवाद हेतु मोबाइल कनेक्शन तथा पुलिस की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने बाढ़ चौकी के सन्दर्भ में कहा कि यह एक कमांड कन्ट्रोल सेंटर की तरह कार्य करे। इस क्रम में उन्होने बाढ़ शरणालयों के बारे में भी निर्देश दिए। इसके साथ साथ टुटे हुये सम्पर्क मार्गो के मरम्मत के निर्देश दिए गए तथा कुछ राहत सामग्री का भंडारण बाढ़ आने से पहले ही कर लेने को कहा गया। बाढ़ के सन्दर्भ में उन्होने अधिकारियों को एक वाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया जिससे बाढ़ से सम्बन्धित सारी जानकारियाँ सभी को अपडेट्स होते रहे।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तटबंधो को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ से तटबंधो सम्बन्धी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की जानकारी ली तथा उनसे यह भी पूछा गया कि प्रोजेक्ट का कार्य कब तक पूरा हो जाएगा। उन्होने ड्रेन की सफाई के सन्दर्भ में भी आवश्यक जानकारी ली। कुछ जगहों पर ड्रेन के अतिक्रमण की शिकायत पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में गन्ना अधिकारी से चीनी मिल वाले क्षेत्रों में ड्रेन पर कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों तथा कटाव की सम्भावाना के बारे में भी पूछा गया।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग को बाढ़ के समय पशुओं के चारे/भूसे/चारगाह की उपलब्धता सम्बन्धी निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को आपात घटनाओं से निपटने हेतु प्राथमिक चिकित्सीय उपायों /दवा/ वैक्सीन/संक्रामक बीमारी के उपचार के संबंध में निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विन्ध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक ए0 पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुशीनगर से आपदा विशेषज्ञ रवि राय, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़, गन्ना अधिकारी, नगरपालिका/नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे!

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking