News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन कल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  6:51 PM

473 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन कल
  • उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

कुशीनगर। उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अन्तर्गत ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10.02.2023 से 12.02.2023 तक लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें शासन द्वारा यह निर्देश प्राप्त हैं कि दिनांक 10.02.2023 को प्रातः 9:30 बजे से “जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ” का आयोजन किया जाय।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर में इस कार्यक्रम का आयोजन “कलेक्ट्रेट सभागार”, कुशीनगर में किया गया है। कार्यक्रम में जनपद के विधायकगण के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी के अतिरिक्त निवेश सम्बन्धित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संगठन व उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि व इन्वेस्टर समिट के इन्टेन्ट फाइल उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में कार्यक्रम के शुभारम्भ का सीधा प्रसारण ( लाईव टेलीकास्ट) भी इस कार्यक्रम में कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक/ परास्नातक अंतिम वर्ष के कुछ प्रमुख छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है। पुनः दिनांक 12.02.2023 को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति द्वारा कार्यक्रम का समापन सम्बोधन भी किया जायेगा, जिसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में किया जायेगा ।उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी संबंधित उद्यमियों, निवेशकों, उद्यमी प्रतिनिधियों व सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त कार्यक्रम में अपने विभाग से सम्बन्धित नीतियों / कार्यक्रमों के पावरप्वाइंट प्रजेन्टेशन के साथ ससमय प्रतिभाग कर कार्यक्रम का लाभ उठावें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking