News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  4:33 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण
  • प्रश्न पत्र के बंडलों तथा सीसीटीवी फुटेज का किया निरीक्षण

कुशीनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षाओ को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्न्न कराने के दृष्टिगत शासन के निर्देश के क्रम में आज जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर पहुॅचकर परीक्षा केन्द्रो के डबल लाक में रखे गये प्रश्नपत्रो के सील बंडलो का औचक निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले शाकुन्तल इंटर कॉलेज रविन्द्र नगर पहुॅचकर डबल लाक को खुलवाकर प्रश्नपत्र के बंडलो को चेक किया गया, सी0 सी0 टी वी कैमरा का निरीक्षण तथा फुटेज देखा गया। तदुपरन्त निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा किसान इंटर कॉलेज साखोपार पहुॅचकर डबल लाक को खुलवाकर इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल के प्रश्नपत्र के बंडलो का विधिवत निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सीसीटीवी कैमरा फुटेज का निरीक्षण किया। फिर एस0 एन0 गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल कसया निरीक्षण के दौरान स्कूलो में प्रश्नपत्रो के बंडल सील व बन्द पाये गये। इसके बाद जिलाधिकारी धर्मोदय इंटर कॉलेज कसया व नवल एकेडमी सपहा रोड कसया गए। वहां उन्होनें अप्रयुक्त क्वेश्चन पेपर को भी अलग से आलमारी में रखने हेतुनिर्देशित किया। उन्होनें कहा कि क्वेश्चन पेपर स्टोर रूम की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय भी उपस्थित रहे। निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुनः अपने सामने प्रश्नपत्र के बंडलो को डबल लाक के अलमारी में रखवाकर सील कराया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र के कंट्रोल रूम में परीक्षा कक्षो में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा के फुटेज को भी देखा गया।

उन्होने कहा कि सभी कक्ष के सी0सी0टी0वी0 कैमरा पूर्णतया संचालित रहें। उन्होने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर गडबड़ी पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking