Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

कुशीनगर: उच्च मूल्य वाली औद्यानिक फसलों के प्रचार प्रसार एवं उत्पादन वृद्धि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 17, 2023, 9:55 PM IST • अब तक 633 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । जनपद में किए जा रहे उच्च मूल्य वाली औद्यानिक फसलों के प्रचार प्रसार तथा उनका वृहद स्तर पर क्षेत्रफल एवं उत्पादन की वृद्धि हेतु बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक दौरान उद्यान विभाग के विशेषज्ञ द्वारा उच्च मूल्य की लागत वाली फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में स्टीविया की खेती, स्ट्रौबरी और ड्रैगन फ्रूट की कृषि के बारे में बताया गया। इन उच्च मूल्य के लागत वाले पौधे के संदर्भ में कृषकों को सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की गई, यथा- मिट्टी, उर्वरक, लागत, मुनाफा, पैदावार, जलवायु आदि ।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने प्रगतिशील कृषकों को सहफसली कृषि हेतु प्रोत्साहित किया तथा जनपद के कृषकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कृषक उत्पादक संगठनों का निर्माण कर सरकार द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों तथा अन्य सब्सिडी का लाभ उठाएं तथा अपनी आयवृद्धि करें।

Advertisement

इस क्रम में जिलाधिकारी ने एफ़पीओ की ट्रेनिंग के लिए उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि कृषकों में उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु खेतों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करके प्रशिक्षित किया जाए। इस क्रम में उपनिदेशक कृषि द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषक उत्पादक संगठन के निर्माण की प्रक्रिया, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी व अन्य लाभ के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण तथा प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi