News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए डीएम ने की आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2023  |  9:50 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए डीएम ने की आवश्यक बैठक

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए आवश्यक बैठक संपन्न की गई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों के दृष्टिगत हड़ताल की वजह से जनपद में आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने की निर्देश दिए। जिलाधिकारी जनपद में कुछ जगहों से कार्य बहिष्कार, और हड़ताल के दौरान कतिपय शिकायतों को लेकर काफी गंभीर दिखे उन्होंने इस संदर्भ में नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें मिली हैं उन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस को तत्काल ठीक कराया जाए ।विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित हो, अति महत्वपूर्ण सेवाओं के संदर्भ में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के बहाली के उन्होंने निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता को निर्देशित करते उन्होंने कहा कि मानव संसाधन बढ़ाया जाए तथा इस संदर्भ में सभी आवश्यक उपाय उठाए जाएं जिससे जनपद वासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम व सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking