कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने आज गुरुवार की सुबह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाउंड्री, सड़क व आस पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों के स्थिति की रिपोर्ट व जानकारी ली।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रंजन ने नगर के गांधी चौक कसया का निरीक्षण किया, जहाँ बस स्टैंड से शहीद चौक वाया गांधी चौक सड़क चौड़ीकरण की स्थिति जानी तथा विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किये जाने की बात कहीं l
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल,एयरपोर्ट अथार्टी, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता, लेखपाल निलेश रंजन राव, बृजेश मणि,सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…