News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु की बैठक 26 अप्रैल को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 23, 2022  |  6:30 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु की बैठक 26 अप्रैल को
  • पूर्व सैनिकों /विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
  • बैठक में वीर नारियों को भी किया जाएगा सम्मानित

कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों को सूचित करते हुए बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 2022 को 12:30 बजे सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कुशीनगर के बैठक हॉल में होना निश्चित किया गया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि उक्त बैठक पूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में वीर नारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

विंग कमांडर ने अपील करते हुए कहा कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त करें, और इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की विशेष जानकारी हेतु कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं ।संपर्क नंबर 05564- 240272, 7839553262 व 9891825580 है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking