कुशीनगर। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रगतिशील कार्य समय से पूर्ण हो।
अनारम्भ कार्य को आरंभ किया जाए। जिलाधिकारी ने नगरों के सौंदर्यीकरण हेतु सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में संबंधित उप जिलाधिकारीगण से समन्वय बनाते हुए विकास कार्य को समय से पूर्ण करावे। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवस्थित सभी रैन बसेरों को सही करावे, उप जिलाधिकारीगण के साथ समन्वय बनाते हुए सभी रैन बसेरों का निरीक्षण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरों पर किसी का कब्जा ना हो, बेड, खाना-पीना, कंबल वितरण इन सबों का निरीक्षण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त अधिकारी अधिशासी अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…