News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम ने विधालय में लिया क्लास, समझी हकीकत…जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण,मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 11, 2022  |  7:10 PM

860 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने विधालय में लिया क्लास, समझी हकीकत…जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण,मचा हड़कंप

कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज तहसील पडरौना अवस्थित कम्पोजिट विद्यालय सेमरा हरदो, परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी कक्षा चार कक्षा छः और कक्षा आठ के क्लास में गए। वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़वाई और गणित के समीकरण और सवाल भी हल करवाये। उपस्थित छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने पूछा कि विद्यालय नियमित आते हो कि नहीं, किस खेल में रुचि है, किताबों और ड्रेस की उपलब्धता के बारे में भी जाना।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। कुछ बच्चों के ड्रेस में नहीं होने का कारण पूछा तथा उन्हें ड्रेस की उपलब्धता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा को निर्देशित किया।कक्षा चार के निरीक्षण दौरान फर्नीचर नहीं होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन प्रसाद खरवार को फर्नीचर हेतु निर्देशित किया। प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा विद्यालय के कुल छात्र/ छात्राओं की संख्या 484 बताई गई तथा कुल शिक्षकों की संख्या 08 बताई गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा गया जिलाधिकारी ने मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्री से बच्चों हेतु खिलौने के बारे में भी पूछा, वजन मशीन को भी देखा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य से जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनने वाले खाना के बारे में भी जानकारी ली डी एम ने परिसर स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking