News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दोना पत्तल बनाने की मशीन का होगा निशुल्क वितरण, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  7:29 PM

1,302 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दोना पत्तल बनाने की मशीन का होगा निशुल्क वितरण, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? WhatsApp
Responsive image
  • 25 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में करें आवेदन

कुशीनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया कि पत्ते से दोना पत्तल बनाने वाले को नि:शुल्क दोना पत्तल बनाने की मशीन मिलेगी।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं बेरोजगारी जैसी समस्या से निजात पाने के लिए पत्ते से दोना पत्तल बनाने वाले परंपरागत कारीगर जो पत्ते से हाथ द्वारा दोना पत्तल बनाते हैं अथवा जंगलों से पत्ता इकट्ठा कर बिक्री करते हैं, को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दोना पत्तल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क दोना पत्तल मेकिंग मशीन का वितरण उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि ऐसे कारीगर जो हाथ द्वारा पत्ते से दोना पत्तल बनाते हैं वे अपना फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा ग्राम प्रधान से कार्य करने का प्रमाण पत्र सहित दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड नवल अकैडमी के ठीक सामने कसया में आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर दें, ताकि उनका नाम चयन कर लखनऊ प्रेषित किया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking