Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: डा0 शदाब मोहम्मद को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेद कर किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 2, 2024, 7:10 PM IST • अब तक 52 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ डेन्टल सर्जरी विभाग के हेड है डॉ शादाब

सेवरही/कुशीनगर। पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा सम्मानित किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ डेन्टल सर्जरी विभाग के हेड प्रोफेसर डा0 शादाब मोहम्मद को वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशी ने शाल ओढाकर एवं प्रतिक चिन्ह भेट कर किया सम्मानित।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सूर्यवंशी जिनका इलाज डेन्टल ओरल सर्जरी विभाग मे चल रहा है। जो पिछले दो वर्षो से काफी परेशान चल रहे थे उन्होने बताया कि किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ डेन्टल ओरल सर्जरी विभाग के हेड पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा पद्म श्री से सम्मानित प्रोफेसर डा०शादाब मोहम्मद के कुशल निर्देशन व सिनियर प्रोफ़ेसर डा०यू एस पाल,डा0 रणजीत सिंह के देखरेख मे ईलाज चल रहा है। इलाज के दौरान श्री सूर्यवंशी ने डॉक्टर शादाब को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित करते हुए चर्चा के दौरान बताया कि केजीएमयू में ओरल ऐंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के हेड डॉ. शादाब मोहम्मद को डेंटल का हेड बनाया गया है। डॉ. शादाब को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप और पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें यूके के ग्लासगो द्वारा एमएफडीएस रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऐंड सर्जन्स, डब्ल्यूएचओ फेलोशिप, एओ फेलोशिप, टीसी वाइट फेलोशिप, भारत गौरव अवॉर्ड, एजाज अहमद रिजवी अवॉर्ड शामिल है। उनके 150 से अधिक शोध भी प्रकाशित हो चुके हैं।

Advertisement

सम्मान पाकर आभार जताते हुए डॉक्टर प्रो. शादाब ने बताया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य मरीजों की देखभाल करना और शिक्षण प्रशिक्षण के साथ शोध को बढ़ावा देना है।

टैग्स: #सेवरही
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi