News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: डॉ शिवम द्विवेदी ने किया एमडी रेडियो डाइग्नोसिस के लिए क्वालीफाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2022  |  5:13 PM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डॉ शिवम द्विवेदी ने किया एमडी रेडियो डाइग्नोसिस के लिए क्वालीफाई

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंर्तगत बेलवा दुर्गा राय निवासी रवि प्रकाश द्विवेदी के पुत्र डॉ शिवम द्विवेदी ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। वह एमडी रेडियो डाइग्नोसिस की पढाई डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से करेंगे।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

डॉ शिवम इससे पूर्व वर्ष 2016 में नीट परीक्षा प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित कर एमबीबीएस किया। वह सेंट्रल एकेडमी तारा मण्डल गोरखपुर से हाईस्कूल और इंटर किये। एम्स परीक्षा में शिवम को आल इंडिया स्तर में 628 वां स्थान मिला है। नीट पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 614 वां रैंक मिला है। जबकि प्रदेश में 11 वां स्थान मिला है। शिवम ने बताया कि उनकी मन पसंद इच्छा रेडियो डाइग्नोसिस की थी। जो पूरी हुई। मेरी प्राथमिकता समाज मे बीमार लोगों की सेवा करने की है। इनके पिता श्री द्विवेदी एमएससी रसायन शास्त्र से हैँ और बड़ी फार्मा कम्पनियों में सेवा दे चुके हैं।

माता श्रीमती आशा देवी गृहणी हैं जबकि दादा लाल साहब दुबे महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया में रसायन शास्त्र के प्रवक्ता रहे हैं। शिवम की सफलता पर परिजनों, मित्रों और विशिष्ट लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking