News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नशे में धुत पति ने चाकू मारकर पत्नी का किया हत्या, खुद को भी किया जख्मी!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 30, 2021  |  5:53 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नशे में धुत पति ने चाकू मारकर पत्नी का किया हत्या, खुद को भी किया जख्मी! WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिले अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में एक व्यक्ति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी!इसके बाद खुद भी चाकू मारकर कर दिया जख्मी दरवाजा बंद होने की वजह से बच्चे खिड़की के रास्ते बाहर निकले हत्या की वजह पति पत्नी में झगड़ा बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल मुनीब को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

बताते चलें कि रामपुर माफी निवासी मुनीब साहनी (42) का घर आबादी से कुछ दूर बगीचे में है मुनीब शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा एक कमरे में अपने बच्चों को करके बाहर से दरवाजे में ताला बंद कर दिया इसके बाद दूसरे कमरे में पत्नी शकुंतला के पास जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा किया उसके बाद मुनीब ने चाकू से पत्नी के पेट में कई बार प्रहार कर दिया जिससे पत्नी की मौत हो गई पत्नी की मौत से घबराए मुनीब ने खुद को भी चाकू से वार कर जख्मी कर दिया ग्रामीणों की सूचना से मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद घायल मुनीब को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भिजवाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking