News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गर्मी बढ़ने से मिट्टी के मटके और घड़े की डिमांड बढ़ी; गावो में देशी फ्रिज के रूप में है इसकी पहचान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2022  |  4:45 PM

627 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गर्मी बढ़ने से मिट्टी के मटके और घड़े की डिमांड बढ़ी; गावो में देशी फ्रिज के रूप में है इसकी पहचान

कुशीनगर। तापमान में इजाफा होने से गर्मी बढ़ गई है। सूरज की तपिश को देख कर लोग कल्पना कर रहे हैं कि अभी जब अप्रैल के महीना में इतनी गर्मी है, तो मई और जून में क्या होगा। ऐसे में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के बाजारों में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बेचे जा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

गर्मियों के मौसम में निम्न आय वर्ग के लोग मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी पी कर खुद को ठंडा रखते हैं। मिट्टी के बर्तन या घड़े का पानी न सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि ये गर्मी में शीतलता भी प्रदान करता है। इसे देखते हुए मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ने लगी है। पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर लोग फ्रीज का ठंडा पानी पीने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन गर्मियों में घड़े का पानी ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना रहता है। इसलिए लोग मिट्टी के बने घड़े और बर्तनों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

बाजारों में मिट्टी के बर्तन और घड़े साधारण के अलावा आकर्षक रंगों में भी उपलब्ध हैं। गर्मियां बढ़ने से यहां घड़े और मटकों की बिक्री जोरों से हो रही हैं। लोगों का कहना है कि असल प्यास मटके के ठंडे पानी से ही बुझता है। यह सही है कि फ्रीज का भी पानी ठंडा होता है लेकिन उससे प्यास नहीं बुझती हैं। इस कार्य मे लगे व्यवसाइयों ने कहा कि जब पछुआ हवा चलती है तो मटके की खरीदारी ज्यादा होती है। मटके में रखा ठंडा पानी लोगों की सेहत पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं करता हैं। गेहूं की कटाई चल रही हैं और लोग मटको में पानी लेकर अपने खेतों में जाते हैं और वहां कही छाये में रख देते हैं और फिर प्यास लगने पर अपनी प्यास बुझाते हैं तो वही घरो पर भी लोग इसी में पानी रखते हैं। कुछ लोग इसमे हरी सब्जियां भी रखते हैं। यह देशी फ्रिज के रूप में भी जाना जाता हैं।

संबंधित खबरें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद
शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

कुशीनगर । इस संसार में मानव जीवन को परमात्मा ने शाकाहारी बनाया है इसीलिए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking