News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हर्सोल्लास के साथ मनाया ईद,गले मिल दिया मुबारक़बाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2023  |  2:39 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर्सोल्लास के साथ मनाया ईद,गले मिल दिया मुबारक़बाद
  • घर-घर जाकर सेवई खाने व मुबारक़बाद देने का सिलसिला दिनभर रहा जारी
  • महिलाओ द्वारा गरीबो में बढ़चढ़कर किया गया खैरात जकात

साखोपार/कुशीनगर। शनिवार को कसया नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से ईद मनाई गई ।शनिवार की सुबह से बच्चे बच्चे नए नए कपड़े पहन कर ईदगाहों की तरफ जाने को आतुर दिखे ।ईद उल फित्र की नमाज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सवा सात बजे से सुबह नौ बजे के बीच पढ़ी गयी ।कही सवा सात बजे तो कही साढ़े सात बजे तो कही आठ बजे कही साढ़े आठ बजे व नौ बजे तक मुस्लिम समुदायो के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ ईद उल फित्र की नमाज अदा की तथा मजहब व मुल्क की सलामती के लिए अपने रब से दुआएं भी मांगी ।उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक़बाद पेश की ।लोगों ने एक दूसरे के घर पहुँच कर सेवइयां खाई व ईद की मुबारकबाद दिया ।इसके साथ ही फितरा व जकात गरीबो में वितरित किया ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

जबकि मुस्लिम महिलाओं ने बढ़चढ़कर गरीबों में भोजन सहित अन्य चीजें गरीबों में खैरात जकात /दान किया।कसया नगर पालिका परिषद की ओर से पूरे नगर में साफ सफाई की व्यवस्था करते हुए चुना गिरवाया गया था ।जबकि सुरक्षा की दृष्टि हर ईदगाहों व प्रमुख चौराहो पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।तो वही सीओ कुंदन सिंह व प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी क्षेत्र मे दौरा कर पल -पल की जानकारी लेते रहे ।नगर के वार्ड रानी लक्ष्मी बाई पुरम ,मां कोटेश्वरी नगर,संत गाडगे नगर,अम्बेडकर नगर,बापू नगर ,बाबा साहब आप्टे नगर,सिद्धार्थ नगर,पंडित राजमंगल पाण्डेय नगर ,बीर सावरकर नगर,शहीद अमिय त्रिपाठी नगर,बीर अब्दुल हमीद नगर आदि वार्डो सहित ग्रामीण क्षेत्र के टेकुआटर ,अहिरौली ,पतया, सेमरा धुसी ,चिरगोड़ा, शामपुर हतवा, साखोपार ,डुम्मरभार नटवा ,परसौना ,अर्जुहना ,सोहनरिया, चौपरिया, सिधुआँ बाँगर भाठ, बरवापट्टी, खुशीपट्टी, बैजनाथपुर,बाजूपट्टी ,बंजारापट्टी के भी ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई ।बंजारापट्टी में आठ बजे मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने ईद उल फित्र की नमाज पढ़ाई ।जिसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिए।तथा बच्चों ने मेले का भी खूब आनन्द लिया ।इस अवसर मौलाना हसमुद्दीन रज़वी,हाफिज इमरान,पत्रकार अब्दुल मजीद,जमालुद्दीन वारसी,लियाकत अली,मुर्तुजा वारसी,वाजिद अली,अबरार शेख,अशफाक,हबीबुल्लाह,खुर्शेद,सिकन्दर आजम,मोहसीन,जाकिर,अजहरआदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking