News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम भठही बाबू में बुजुर्ग 86वर्षीय मतदाता का अंगवस्त्र से हुआ सम्मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2022  |  9:24 AM

844 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम भठही बाबू में बुजुर्ग 86वर्षीय मतदाता का अंगवस्त्र से हुआ सम्मान

कसया/कुशीनगर । मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कुशीनगर जनपद में सक्रिय नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हाटा विकास खंड के भठही बाबू ग्राम सभा में ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय भठही बाबू पर मतदान करने आये 86 वर्षीय बुजुर्ग परमात्मा चौधरी को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए स्वागत व अभिनंदन किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्ग भाव विभोर हो गए। ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे बुजुर्ग मतदाता हम सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के लिए आदर्श है और इनसे प्रेरित हो सभी को बढ़ चढ़ कर मतदान करना चाहिए। नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि ऐसे सक्रिय मतदाताओं की बदौलत ही लोकतंत्र जिंदा है और इनके सम्मान से हम सब स्वयं गौरवान्वित हैं।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस अवसर पर हेमंत मिश्र, बीएलओ रंजीत कुमार ऋषिकेश मिश्र, अजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking