News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोजगार सेवक संघ ने सौंपा खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2021  |  4:30 PM

1,177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोजगार सेवक संघ ने सौंपा खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता पर रामकोला थाने में एफआईआर दर्ज कराने व सेवासमाप्ति की कार्रवाई से नाराज रोजगार सेवकों ने खड्डा ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को धरना दिया। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बताते चलें कि अपने संगठन की मांगों को लेकर कमलेश गुप्ता ने सोशल साइट्स पर मुहिम चलाई थी, जिस से नाराज शासन के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने के साथ सेवासमाप्ति हेतु निर्देशित किया गया।
आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार देर शाम रामकोला थाने में अभियोग पंजीकृत किये जाने से नाराज संगठन से जुड़े रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा।

खड्डा रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि सरकार में ऊपर बैठे अधिकारियों की दमनकारी नीतियों को बर्दाश्त नही किया जायेगा, अगर श्री गुप्ता पर हुई कार्यवाही वापस नही हुई तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाकर आगामी लड़ाई लड़ी जायेगी।

धरने में मुख्य रूप में योगेश शर्मा, रमायन गुप्ता, दिव्यप्रकाश पाण्डेय, अशोक चौहान, अमरनाथ मिश्रा, सतेंद्र सिंह, अनुज चौधरी, जगदीश प्रसाद, सतेन्द्र राव, संजीत राव, बृजेश यादव, अल्ताफ हुसैन, जोखन गुप्ता, संजय चौबे, लालबहादुर यादव राहुल पाण्डेय, दयानंद गौतम, राजेश साहनी, शाहिद अली, रविन्द्र प्रसाद, प्रदीप पाठक, सन्तोष गौतम, मीरा देवी, मोहन प्रसाद, कमलेश प्रसाद, हरि प्रसाद, राजेन्द्र मल्ल, जाकिर हुसैन, अनिल यादव, राजेश साहनी, रेखा यादव, बिहारी, नन्दकिशोर आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking