News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़! एक की पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2023  |  10:15 AM

1,306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़! एक की पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । मंगलवार को सुबह ही सुबह जिले की तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों में हाईवे के किनारे मुठभेड़ हो गई, जिसमे एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी,जिसे घायल अवस्था में पुलिस टीम ने गिरफ्तार करते हुए एक कंटेनर ट्रक से चौदह राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानकारी हो की स्वाट टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने वाले है। की सूचना पर विश्वास कर उन्होंने अपनी टीम के साथ हाईवे पर निगरानी शुरू किया तब तक उक्त कंटेनर ट्रक आते दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने रोकने की प्रयास किया,तो ट्रक चालक पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए गाड़ी को गति बढ़ा दिया फिर स्वाट टीम प्रभारी ने उक्त ट्रक के पीछे अपनी गाड़ी लगाते हुए उक्त कंटेनर का लोकेशन प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह को दिया, उन्होंने बिना देर किए चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव मय टीम को साथ लेकर बहादुरपुर के पास गड़ाबंदी कर दिया,तभी ट्रक चालक ने गाड़ी खड़ी कर पुलिस टीम पर फायर झोकते भागने लगा,पुलिस टीम अपने को सुरक्षित करते हुए जवाबी फायरिंग किया जिसमे ट्रक चालक ग्यासुद्दीन कुरैशी पुत्र मैनुद्दीन निवासी सलेमपुर गंगा गंज थाना गोसाई गंज लखनऊ की पैर में गोली लगी,जिसको घायल अवस्था में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वही ट्रक की तलाशी में चौदह राशि प्रतिबंधित गो वंश पाए गए। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहा वह खतरे से बाहर है।

यहां बताना लाजमी है की पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक पशु तस्करों की संजाल फैला है, जिस पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए धाकड़ धवल की पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। वही इन कारोबार से जुड़े लोगो को चन्हित कर लिया गया है,जिनके विरुद्ध पुलिस की अनवरत अभियान चला कर नकेल कसने की कार्य की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी कुशीनगर सुशील कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह,अपराध निरीक्षक तमकुहीराज अरविंद कुमार यादव, उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट टीम, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव की टीम ने प्रतिबंधित पशुओं की खेप को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में सफल हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking