जटहां बाजार/कुशीनगर। थानाक्षेत्र के पकहां गांव में एक ही रात छह घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस एक सप्ताह बाद भी पर्दाफाश नहीं कर पाई है। सात फरवरी की रात छह लोगों के घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने गांव से कुछ दूरी पर सरेह में पेटी तोड़कर फेंक दिया था। उसमें रखा सामान लेकर चले गए थे। आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि से पहचान कर लोगों ने गृहस्वामी को सूचना दी थी। लुकपुर टोला निवासी रमेश यादव ने बेटे की शादी के लिए आभूषण तथा नकद घर में रखे थे, चोर उसे भी उठा ले गए थे। इसी टोला के आबिद अंसारी के घर से साइकिल और मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। इसी ग्राम सभा के मुसहरी टोला निवासी पतिराम यादव ने पुत्री की शादी के लिए आभूषण आदि घर में रख रखा था। यह सामान भी चोर उठा ले गए थे।
इसी टोले के तुलसी मुसहर के घर के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। दलित बस्ती में भी दो घरों में चोरी का प्रयास हुआ था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा
अजित यादव/न्यूज अड्डा
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…