News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 2025 तक टीबी मुक्त भारत मे सभी की भागीदारी जरूरी- सीएमओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2022  |  7:50 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 2025 तक टीबी मुक्त भारत मे सभी की भागीदारी जरूरी- सीएमओ
  • राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों की हुई कार्यशाला
  • डब्लू एच ओ सलाहकार ने विस्तारपूर्वक टीबी कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नगर के एक रैस्टोरेंट में चिकित्सकों के लिए कार्यशाला का आयोजन बीते मंगलवार को देर शाम आयोजित किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया तथा अध्यक्षता आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने किया।संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यातिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश पटरिया ने कहा कि सभी क्षय रोगियों को समय से दवा उपलब्ध कराई जा रही है।उनके परिजनों की भी स्क्रीनिंग कर बचाव किया जायेगा। कार्यशाला में आये सभी चिकित्सको से अपील किया कि आप सभी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ चढ़कर निभाये ताकि प्रधानमंत्रीजी व मुख्यमंत्रीजी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके। साथ ही उन्होंने उन सभी चिकित्सकों को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित प्रोग्राम में टीबी रोगियों को गोद लिया। उन्होंने ने कहा कि आप सभी भी टीबी मरीजो को गोद लेकर उसका नियमित देखभाल करे ताकि उन्हें भावनात्मक लगाव मिले।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आई एम ए के अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि टीबी,टीबी पॉजिटिव मरीज़ के ड्रापप्लेट से फैलाने वाली बीमारी जब तक इसको प्रिवेंट उपचार नहीं किया जायेगा तब तक नहीं रोका जा सकता इसमें जीत परियोजना में आईएमए के सभी सदस्य पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मरीज को पूरे कोर्स भर दवा खाने के लिये प्रेरित करे। क्योंकि यदि वह दवा बीच मे छोड़ देता है तो यह उसके लिये और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।सेंटर फार हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन ( सीएचआरआई) के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यकम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.संजीव सुमन ने कहा कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयत्नशील हैं। इसके लिए समय-समय पर एसीएफ( एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान चलाया जाता है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्ष भी किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाता है। इतना ही नहीं सभी टीबी मरीज नियमित दवा का सेवन करते रहें, इसके लिए टीबी चैंपियंस को भी लगाया गया है।कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों को डब्ल्यूएचओ के मंडलीय सलाहकार डॉ.सौरभ श्रीवास्तव ने भी विस्तार प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए एन ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपम मिश्र व भूपेन्द्र कुमार जिला समन्वयक (सीएचआरआई) ने कार्यक्रम में आये आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान डॉ अनिल श्रीवास्तव,डॉ सीपी गुप्ता,डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा, डॉ संतोष यादव,डॉ आफताब,विशाल जयसवाल,अमित राय,निशांत मिश्र,विवेक यादव,राकेश राव,नितेश राय,रामप्रकाश गौतम,अनिल कुमार,साहिल कुमार,सुबोध उपाध्याय, रजत,सतीश कुमार,अमर पांडेय,विनय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking