News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनसेवा केन्द्र व स्वर्ण व्यवसायी से लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश; दो मोटर साइकिल, रुपये, जेवरात व अवैध पिस्टल के साथ पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 15, 2022  |  5:44 PM

1,489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनसेवा केन्द्र व स्वर्ण व्यवसायी से लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश; दो मोटर साइकिल, रुपये, जेवरात व अवैध पिस्टल के साथ पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पिछले दिनों कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत हुए जनसेवा केंद्र और स्वर्ण व्यवसाई के साथ हुए लूट कांड का सफल खुलासा कोतवाली हाटा,स्वाट टीम, सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से हो गया ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाटा क्षेत्रान्तर्गत पिछले दिनों दिनांक 25.01.222 को जनसेवा केन्द्र व दिनांक 02.10.2022 स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट करने के संबंध में थाना हाटा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में शनिवार को थाना हाटा,स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हाटा देवरिया रोड के पास से घटना में संलिप्त अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पाच शातिर लूटेरों मन्नू यादव उर्फ कामेश्वर पुत्र विशेसर यादव यादव निवासी पननहा थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, दिनेश सिंह पुत्र स्व0 भीम सिंह निवासी पथरहट थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, मोनू उर्फ छत्रसाल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी करज थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर, दुर्गेश कुमार भारती पुत्र शीश कुमार भारती निवासी महुअवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया, कैफ अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम सकरा पार खुर्द थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल, कट्टा कारतूस व लूटे गये माल सहित गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

पढ़े! घटना का अंजाम का यह था तरीका ।

पूछताछ में अभियुक्त मोनू उर्फ छत्रसाल द्वारा बताया गया कि कस्वा हाटा के स्वर्ण ब्यवसायी के दुकान पर अपना जेवर गिरवी रखा था जिसे वह छुड़ा नही पाया था तथा बाद में स्वर्ण ब्यवसायी द्वारा बताया गया कि वह गहने को गला कर बेंच दिया है इसी रंजिश को लेकर मोनू उनसे अपना गहना लेने के फिराक में था तथा उनसे बदला लेना चाहता था इसी उद्देश्य से मोनू उनकी रेकी करता रहा कि जब वह ज्यादा अधिक गहने व पैसा लेकर घर जाये तब उसको वह बदमाशो से लूटवा दें मोनू ने इसकी सूचना गैंग के लीडर प्रदीप को बताया तब प्रदीप ने बताया कि हमारी एक टीम है हम लोग लूट चोरी करते है इसके सम्बन्ध मे प्रदीप के साथ एक योजना बनाये कि जिस दिन स्वर्ण ब्यवसायी अपने दुकान से ज्यादा गहने लेकर जायेगा उसी दिन हम लोग उसका गहना रास्ते मे छीन लेंगे इस योजना में प्रदीप,मोनू के टीम के सदस्य गोलू उर्फ हन्टर ,कैफ अंसारी ,मन्नू यादव ,दिनेश सिंह व दुर्गेश कुमार भारती व गोलू का एक अन्य दोस्त ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

बरामदगी का विवरण

1-चालिस हजार दो सौ पचास रुपये (40250/- रु0) नगद
2-दो अदद मोटर साइकिल
3-चार अदद सफेद धातु की पायल
4-एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु
5-एक अदद काला बैग में दो अदद कैश मेमो एक अदद नोटबुक हिसाब किताब व सादा पन्ना पर लिखा हुआ,एक अदद पेन दो खाली छोटे छोटे ज्वैलरी बैग ,एक अदद कैलुकलेटर
6-दो अदद डण्डा
7-दो पैकेट लाल मिर्ची पाउडर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया थाना कोतवाली हाटा,निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा,निरीक्षक अमित कुमार सिंह शर्मा अपराध शाखा ,व0उ0नि0 अखिलेश यादव थाना कोतवाली हाटा ,उ0नि0 मुबारक खां प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर, उ0नि0 मृत्युंजय वर्मा,उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल , कम्प्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार सिहं सर्विलांस सेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर शम्मी कुमार सर्विलांस सेल ,का0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल , का0 अतीश सिंह सर्विलास सेल , हे0का0 हिमांशु सिंह , हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, का0 चन्द्रशेखर स्वाट, का0 संदीप भास्कट स्वाट टीम, का0 सचिन स्वाट टीम,राघवेन्द्र स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द स्वाट टीम , दीपक कुमार,सतीशकुमार, का0 रिंकू , का0रंजन सरोज थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking