News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ब्रांडेड कंपनियों के सामान बनाने वाली फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़, गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ़्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2024  |  5:56 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ब्रांडेड कंपनियों के सामान बनाने वाली फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़, गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ़्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की विशुनपुरा, तुर्कपट्टी पुलिस के साथ साइबर थाने की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो विभिन्न ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली समान अपने द्वारा संचालित अवैध फर्जी कारखाना में निर्मित कर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बाजारों में सस्ते दामों में विक्री का अंजाम दिया करते थे। लेकिन ये शातिर गैंग धाकड़ धवल की पुलिस द्वारा रची गई चक्रव्यूह में फसने से अपने को रोक नहीं पाए। इस शातिर गैंग के सरगना के साथ दो अन्य को भी पुलिस ने दबोचा है,जिनके पास से दो लाख रुपए नकद,एक लोडर मौजिक वाहन के साथ निर्मित नकली विभिन्न ब्रांडेड कंपनी के नाम से सामन और ये सब बनाने वाले उपकरण को भी पुलिस टीम ने बरामद किया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अभिनाव त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के अगुवाई में विशनपुरा, तुर्कपट्टी तथा साइबार थाने के संयुक्त कार्यवाही में एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस टीम ने ब्रांडेड कंपनियों के सामान बनाने वाली फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है यह गैंग फर्जी हार्पिक व डालफिन को कूटरचित दस्तावेजों की सहायता से एक विशाल फर्जी फैक्ट्री गुपचुप तरीके से चलाते थे जिसमें उसके कुल चार सदस्य शामिल है जो मिलकर इस फर्जीवाड़ा फैक्ट्री को चला रहे है तथा लाखों रूपये अवैध धन अर्जित कर रहे है तथा फर्जी सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मुख्यतः ग्रॉसरी होम प्रोडक्ट के अन्तर्गत हाउस होल्ड तथा सेव क्लीनिंग सेनेटरी प्रोडक्टो को जैसे हार्पिक कम्पनी के क्लीनिंग प्रोडक्टो को नकली तरीके से कूटरचना कर तथा मैटेरियल तैयार कर उनको भारी उपकरणों की सहायता से तैयार करते थे तथा इसका कच्चा माल अवैध तरीके से चोरी छिपे कानपुर से लाते है तथा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के क्लीनिंग प्रोडक्टों के कुटरचित मोनोग्राम आगरा से चोरी छिपे मंगवाते है तथा हूबहू बोतले भी दिल्ली से मंगवाकर उनका एसेम्बल कर काफी कम दाम पर अपने साथियों की सहायता से एक मैजिक ढाला मे लोडकर परीवहन कर अलग-अलग क्षेत्रो में घूम घूम कर बेचते थे तथा काफी मोटा रूपया कमाते थे।

उन्होंने आगे कहा कि थाना विशुनपुरा, थाना तुर्कपट्टी व साइबर थाने की संयुक्त टीम द्वारा गोड़रीया नहर पुलिया के पास से फर्जी हार्पिक बेचने वाली गैंग के सरगना रविचन्द गुप्ता पुत्र रामजी प्रसाद गुप्ता सा0 महुआ बुजुर्ग तुर्कपट्टी अपने साथी राजन सैनी पुत्र घनश्याम सैनी निवासी महुआ बुजुर्ग तुर्कपट्टी तथा पारस गुप्ता पुत्र चन्द्रिका साह सा0 सेमराह हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को नकद दो लाख रुपये व टाटा मैजिक लोडर तथा अपराध से संबंधित कुल लगभग बीस लाख रुपये के सामने के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करने में जुटी है।

यहां बताना लाजमी होगा की यह सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक थाना विशुनपुरा रामसहाय चौहान मय टीम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साईबर थाना मय टीम, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी मय टीम, उप निरीक्षक श्रीप्रकाश राय थाना साइबर, प्रभारी महिला उप निरीक्षक ललिता वर्मा थाना विशुनपुरा, आरक्षी प्रशान्त मिश्रा साईबर थाना, आरक्षी अखिलेश कुमार गुप्ता साईबर थाना, आरक्षी अमित गुप्ता साईबर थाना जनपद कुशीनगर की योगदान काबिले तारीफ़ रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking