News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परिजनों ने बच्चे को बेंचने का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 26, 2021  |  7:48 PM

953 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिजनों ने बच्चे को बेंचने का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव से बुधवार को घूमने निकले तीन किशोर खड्डा स्टेशन से दोपहर ट्रेन से गोरखपुर निकल लिए। सभी के घर वाले परेशान होकर खोजबीन में जुटे ही थे कि गुरुवार को दो बच्चे घर वापस आ गये। घर वापस न वाले बच्चे के परिजनों ने दोनों बच्चों पर अपने बच्चे को बेंच दिए जाने का आरोप लगा खड्डा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस दोनों बच्चों से पुछताछ कर जांच में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गाँव के रहने वाले तीन बच्चे बुधवार को घर से घुमने के लिए निकले और खड्डा रेलवे स्टेशन से बुधवार को गोरखपुर की तरफ जाने वाली किसी ट्रेन में बैठकर गोरखपुर चले गये। इधर घर वाले तीनों बच्चों को ढूढ़ने में परेशान थे की बृहस्पतिवार को दो लड़के किसी ट्रेन से खड्डा से घर पहुँच गये। दोनों बच्चों के घर आ जाने पर लापता बच्चे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनो बच्चों से पूछताछ किया तो दोनों केवल इतना बता पा रहे हैं की हम लोगों से उसका साथ छूट गया और वह कहीं चला गया। लापता बच्चे के घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में एस एच ओ खड्डा रामकृष्ण यादव ने बताया की दोनों बच्चो से जानकारी प्राप्त की जा रही है। लापता बच्चे को बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking