कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । शनिवार की शाम थाना क्षेत्र कसया के अंध्या गांव मे घर मे रखे टेबल फैंन को चालू करतें समय पंखे मे बिजली करंट के आने से चपेटे मे आये पिता पुत्र की मौत हो गयी l
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कसया थाना क्षेत्र के अंध्या गांव निवासी अयोध्या पटेल उम्र 50वर्ष अपने घर मे रखे टेबल फैन को चालू करने गये, और जैसे ही पंखे को पकड़ पलक लगा चालू किये तभी पंखे मे करंट आ गया और उसमे चिपक गये l पिता को फैन मे चिपकता देख वहा मौजूद छोटा पुत्र अक्षय उम्र 17वर्ष उन्हें छुड़ाने गया और वह भी उसमे चिपक गया और पिता पुत्र करंट से बुरी तरह झुलस गये l घर के और पास पड़ोस के लोगो ने उन्हें तत्काल फाजिलनगर सीएचसी लें गये जहाँ उन दोनों की मृत्यु हो गयी l लोगो ने बताया कि अयोध्या पटेल खेती बारी का काम करतें हुए एक छोटी सी दुकान चलाते है और अक्षय हाईस्कूल का छात्र था l दो मौतो को देख गांव मे मातम छाया हुआ है l
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…