News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय- जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 6, 2022  |  4:08 PM

410 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय- जिलाधिकारी

कुशीनगर। सहायक आयुक्त सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषको को सूचित करते हुए बताया है कि जिलाधिकारी कुशीनगर के द्वारा अपर मुख्य सचिव, कृषि उ०प्र० शासन से जनपद कुशीनगर के लिये 3 फुल रैक डीएपी० एवं 1 फुल रैक एनपीके0 (12:32:16) 30 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में जनपद को दिनाँक 17.11.2022 को 1080 मै0टन डीएपी0 एवं 346.500 मै0टन एनपीकेएस0 कुल 1426.500 मै0टन तथा दिनाँक 25 नवंबर को 630 मेट्रिक टन डीएपी 630 एनपीकेएस कुल 1260 मीट्रिक टन की प्राप्ति हुयी थी, जिसका वितरण किसानों में किया जा चुका है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिलाधिकारी कुशीनगर के अनुरोध पर पुनः दि0 07.12.2022 की अपराह्न 2.00 बजे तक एक रैक देवरिया रैक प्वाईंट पर फास्फेटिक उर्वरककी प्राप्त हो रही हैजिसमें सेजनपद को 1093.500 डीएपी0 एवं 121.500 एनपीकेएस0 कुल 1215.00 मै0टन एवं 1017.900 मै0 टन यूरिया की प्राप्ति हो रही है जिसका आंवटन अधोलिखित विवरण के अनुसार उपरोक्त प्राप्त उर्वरक का आंवटन संस्थावार किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है

जनपद की 99 पैक्स हेतु एवं आरक्षित सहित डी ए पी 883.500 मैं0 टन, एन पी के एस 121.500 मैं0 टन, यूरिया 827.900 मै0 टन। पी सी एफ 06 के कृषक सेवा केंद्र हेतु डीएपी 90 मीट्रिक टन, यूरिया 90 मेट्रिक टन। इफ़को के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित केंद्रों एवं इफको बाजार एवं अन्य कृषक सेवा केंद्रों हेतु डीएपी 120 मेट्रिक टन, एवं यूरिया 100 मेट्रिक टन। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि उपरोक्त प्राप्त उर्वरक का आंवटन कर जनपद की संलग्नक सूची के अनुसार पैक्स सहकारी समितियों पीसीएफ0 09 कृषक सेवा केन्द्रो व इफको के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित सेवा केन्द्रो को किया गया है। जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है। किसानों से अपील है कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले ।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिकी केन्द्र प्रभारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी गयी है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। उर्वरक बिक्री दर की सूची संलग्न है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking