News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वित्त एवं लेखाधिकारी ने किया छितौनी इण्टर कॉलेज की पत्रिका “सृजन” का विमोचन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 29, 2023  |  8:14 PM

889 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वित्त एवं लेखाधिकारी ने किया छितौनी इण्टर कॉलेज की पत्रिका “सृजन” का विमोचन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक पत्रिका सृजन के चतुर्थ संस्करण का विमोचन मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नीरज द्विवेदी विद्यालय के प्रबंध समिति के उप प्रबंधक प्रेम लाल गुप्त, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जवाहर कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के हाथों किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

विमोचन उपरांत सृजन पत्रिका की सराहना करते हुए लेखाधिकारी नीरज द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अनूठी पहल है जिससे बच्चों में साहित्यिक रुचि बढ़ेगी, बच्चों की विचारों को व्यक्त करने का एक अवसर प्रदान हो रहा है। साथ ही साथ विद्यालय की गरिमा और अधिक समृद्ध हो रही है। विद्यालय की इस पत्रिका में छात्र/छात्राओं के स्वरचित एवं संकलित विभिन्न विधाओं की रचनाएं है, पाठ्य सहगामी क्रियाओं की झलकियां है। पत्रिका के अवलोकन से स्पष्ट है कि संस्था अपने छात्रों में उच्चतम मानक स्थापित करते हुए वर्तमान चुनौती का सामना करने के लिए तैयार कर रही है। पत्रिका के प्रधान संपादन के दायित्व का निर्वहन परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह ने किया तथा संपादक मंडल में गुलाब चंद,अम्बरीश सक्सेना, विजय कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, विद्यार्थी संपादक अवनीश मिश्र, काजल कुशवाहा,अंजली यादव, भीम गौतम रहे। शिक्षक आदर्श कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ कृति के लिए कक्षा नौवीं की छात्रा अनामिका दबगर को पुरस्कृत किया गया।

वर्ष के शैक्षिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में 12 कला की कुमारी अंजली यादव को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। अंत मे प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी अतिथिगण के प्रति आभार जताया। इस दौरान शिक्षक व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking