News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चलती ट्रक में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 8, 2022  |  7:37 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चलती ट्रक में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कुशीनगर। राष्ट्रीय राज मार्ग पर चलती टैंकर ट्रक में अचानक में आग लगी गई। ट्रक में घुआ उठती देख ड्राईवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोकी, वही पुलिसकर्मियों के की मदद से आग को बुझाया गया। पुलिस कर्मियों की इस कबीले तारीफ कार्य की सराहना लोगो द्वारा किया जा रहा है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे पर उत्तरप्रदेश बिहार सीमा पर स्थित पुलिस चौकी बहादुरपुर के ठीक सामने एक टैंकर ट्रक में अचानक धुआ निकलने लगा,वही आग की लपटे भी दिखने लगी, चलती ट्रक में आग लगी गई। मंगलवार की देर शाम यह हादसा हुआ। हालांकि, ड्राइवर की सूझ-बूझ से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि टैंकर ट्रक बिहार के तरफ से यूपी के तरफ जा रही थी,जैसे ही ट्रक उतर प्रदेश सीमा में प्रवेश किया की ठीक पुलिस चौकी के सामने ट्रक से धुआं निकलते देख चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, चलती ट्रक के पिछले एक टायर में आग लग गई।ड्राइवर ने जैसे ही देखा कि ट्रक में आग लगी है, उसने फौरन वाहन को किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन तब तक आग की लपटें पिछले कई टायरों में तेजी से फैलने लगी थीं।

आवाज सुनते ही चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी सदानंद पटेल,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी पंकज यादव ने ट्रक के तरफ दौड़े और आग पर काबू पाने के लिए जुट गए,पुलिस टीम की अथक प्रयास के आग पर काबू पाया गया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्य को देख कर राहगीरों द्वारा प्रशंशा किया जाता रहा। पूरा मामला तरयासुजान थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बहादुरपुर के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking