पडरौना/कुशीनगर।कौवासार गांव के काशी टोला मे अज्ञात कारणो से लगी आग के चपेट मे आने से पांच झोपड़िया जलने के साथ 13 कट्ठा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई,आग की घटना मे लाखो की क्षति का अनुमान है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार गांव के धोवी टोला मे शनिवार दोपहर बाद रमानंद गौड के झोपड़ी मे अचानक आग की लपटे लोगो को दिखाई देने लगा,लोग कुछ समझ पाते तबतक पडोस के विजय,केश्वर की रिहायशी पांच झोपड़िया जलने लगी,साथ ही बगल मे रामदुलारे के 13 कट्ठा गेहूँ की फसल भी जलजकर नष्ट हो गया,मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षण गिरजेश उपाध्याय अपने पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की मदद से आग को बुझवाया,इस आग की घटना मे रमानंद का 10 हजार नगदी सहित जरूरत की समाग्री,विजय का राशन कपडा सहित अन्य समान,केश्वर का भी जरूरत की समान जल कर नष्ट हो गया है।अग्निपीड़ितों के अनुसार लाखो की क्षति हुई है।इसकी जानकारी होते ही कानूनगो रामचंद्र व लेखपाल मनोज आदि की राजस्व टीम पहुचकर आग मे हुआ नुकसान का आकलन करने मे जुट गए हैं।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…