News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परसिया गांव में आग से तीन घर जले, सिलेण्डर विस्फोट से अफरातफरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 30, 2023  |  8:43 PM

987 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परसिया गांव में आग से तीन घर जले, सिलेण्डर विस्फोट से अफरातफरी WhatsApp
Responsive image
  • जानमाल सुरक्षित, हादसा टला

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ी सहित घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस एवं ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

गुरुवार के दिन परसिया गांव के उसरहवा टोले में त्रिलोकी के घर में अचानक आग की लपटें उठ पड़ी और घर को अपने आगोश में ले लिया, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते की बगल के छोटू व रामजी के घर को भी आग ने अपने चपेटे में ले लिया और घर में रखे कपड़े, नकद और उसमें रखे गृहस्थी के सभी सामान जल कर खाक हो गया। घरों में रखें सिलेंडरों के विस्फोट से गांव में अफरातफरी का माहौल मंच गया। एक सिलेंडर विस्फोट कर घटना स्थल से 100 मीटर दूर गेंहू के खेत में गिरने से गेहूं की फसल में भी आग पकड़ लिया। पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना पर खड्डा फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगे बुझने की जानकारी मिलने पर रास्ते से वापस हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking