News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सम्पन्न व विकसित राष्ट्र के लिए करें प्रभु राम का अनुसरण-पी एन पाठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2022  |  6:16 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सम्पन्न व विकसित राष्ट्र के लिए करें प्रभु राम का अनुसरण-पी एन पाठक
  • 12 वें श्रीरामकथा महायज्ञ का समापन

कसया/कुशीनगर । कसया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में 12वें श्रीराम महायज्ञ का सोमवार को विशाल भंडारा के महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। यज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए नेपाल समेत कई जिलों के लोग भारी संख्या में उमड़ पड़े। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा के कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी पी एन पाठक ने आरती सम्पन्न कराई और श्रद्धालुओं से सम्पन्न व विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रभु राम का जीवन चरित्र का अनुकरण करने की अपेक्षा की।

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

दस दिवसीय महायज्ञ के दौरान श्रीरामकथा व अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन व यज्ञ मंडप में निरन्तर हवन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। महाप्रसाद वितरण के पश्चात महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देवनारायण शरण ने यज्ञाचार्य, कथा व्यास व संकीर्तन किए संतों की मंच से भावपूर्ण विदाई दी। कथा व्यास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पातालपुरी पीठाधीश्वर  संत बालक दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया। सुंग्रीव का राज्यारोहण, अशोक वाटिका में हनुमान जी का प्रवेश, राम जी का सेना सहित लंका गमन, रावण वध व प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुन श्रद्धालु पुरुष महिला भावविभोर हो गए। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को प्रभु राम जी के जीवन का मर्म बताया और उनके चरित्र को जीवन में उतारने की अपेक्षा की।कहा कि पुत्र, भाई, पति, राजा इत्यादि सभी रूपों में आदर्श और अनुकरणीय है। राम का जीवन स्वतंत्रता के समर्थक व समरसता का प्रतीक है। छुआ छूत, अमीर गरीब, ऊंच नीच के भेद भाव के विरोध का प्रतीक है। प्रभु राम ने किष्किंधा व लंका जीता लेकिन अपने अधीन रखने के बजाय सुग्रीव व विभीषण को राजा बनाया। शबरी के जूठे बेर खाये तो केवट को भी गले लगाया। इन गुणों के कारण वह भारत के संस्कृति पुरुष और मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से विभूषित किया जाता है। यजमान ओंकार राय व यज्ञाचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन कथा का प्रारम्भ हुआ। संचालन डॉ. हरिओम मिश्र ने किया। बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, सुरेश गुप्त, डॉ. हरिओम,हृदयानंद तिवारी, महेश जायसवाल, अल्पना शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, विनयकांत मिश्र, बृजेश गौतम, शुभी, शाम्भवी, रमाशंकर कुशवाहा, आशुतोष चतुर्वेदी, ऋषिकेश मिश्र, प्रज्ञा राय, अभिलाषा मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, अक्षय पांडेय, डॉ.चंद्र शेखर सिंह, अमिय गुप्त, राधे यादव, सुरेंद्र पांडेय, अनमोल तिवारी, अमर चौरसिया ने आयोजन से सम्बंधित व्यवस्था संभाली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking