News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मासूम केशव का शव गांव पहुंचते ही परिजन मचा कोहराम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2023  |  10:07 PM

1,268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मासूम केशव का शव गांव पहुंचते ही परिजन मचा कोहराम

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरिया बिशनपुर में बीते गुरुवार की प्रात एक मां ने अपने ही तीन वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा दिया था जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को साय 4 बजे गांव पहुंचा और गांव में उसके दादा राजनाथ यादव-दादी राजपति देवी पिता अजीत यादव और बड़े पिता रामाशीष यादव तथा बुआ अनिता बदहवास नजर आ रहे थे।शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।गांव के ग्रामीण काफी गमगीन दिखाई दिए और गांव पर ही आज इस मासूम 3 वर्षीय केशव का हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर दिया गया पिता अजीत यादव ने जब मुखाग्नि दी तो ग्रामीणों के साथ-साथ परिजन काफी गमगीन दिखाई दिए।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

गुस्से में आकर मां ने अपने ही कलेजे को उतारी मौत के घाट

यहां सौवती का खीस कठौवती पर,कोरी खिसियले घरे आग लगवन वाली कहावत चरितार्थ हो रहीं हैं। जहां एक मां परिवारिक कलह से तंग आकर अपना गुस्सा अपने ही कलेजे के टुकड़े पर उतार दिया।बीते गुरुवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया विशुनपुर गांव निवासी आरती देवी पत्नी अजीत यादव ने अपने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking