News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता मे कहीं ये बात…..

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2021  |  2:52 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता मे कहीं ये बात…..
  • कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के माध्यम से अपनी ब्रांडिंग कर रही है बीजेपी – ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
  • पूर्व मंत्री ने कहा सपा की देन है अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा सरकार कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अपना ब्रांडिंग बना रही है जबकि अपनी समाजवादी सरकार में मंत्री रहते एयरपोर्ट निर्माण के लिए दिल्ली में हुई केन्द्रीय उड्डयन मंत्रायल की बैठक में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि की रूप मैं गया। तब वर्तमान की यही भाजपा की सरकार ने एयरपोर्ट बनाने से मना कर दिया था उसी समय यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा को कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने में कोई रुचि नही है

आपके लिए और..- बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए...

फिर मेरे आग्रह पर मेरे नेता तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 199 करोड़ रुपया का बजट देकर बर्ष 2016 में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ किया। मैंने जिला प्रशासन व उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।

भाजपा उद्घाटन के दिन मंच से स्वयं बताएं कि उन्होंने कितना बजट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए दिया
दुर्भाग्य से 2017 में हमारी सरकार नही रही और भाजपा की सरकार आ गई। तीन साल तक जब भाजपा सरकार ने एयरपोर्ट का कार्य जारी रखने के लिए पैसा नही दिया तो सपा सड़क पर उतरकर लगातार आंदोलन की। प्रदेश सरकार तो नही जगी किन्तु आंदोलन की बदौलत केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट टेक ओवर किया और कुछ कार्य कराया।

आज जब समाजवादी पार्टी की दूरगामी सोच,विकासपरक व जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है तो यहां से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने के बजाए प्रदेश सरकार और भाजपा के लोग एयरपोर्ट को चुनावी बिसात बना लिए हैं। उद्घाटन के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रूपया पानी की तरह बहाया जा रहा है।

2022 के विधानसभा चुनाव करारी हार जानकर भाजपा हतप्रभ हो गई है और उल जुलूल हरकत कर रही है।
एक साल से एयरपोर्ट बनकर तैयार है।

प्रदेश सरकर की हठधर्मिता के कारण उड़ान नही हो रही थी। उन्हें डर है कि कहीं गोरखपुर एयरपोर्ट बन्द न हो जाए। लेकिन चुनावी मजबूरी की वजह से एयरपोर्ट को चलाने का नाटक हो रहा है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के नाम पर भाजपा की चुनावी रैली और जनसभा होगी।

हमारी मांग है कि रैली में करोड़ो रुपया पानी की तरह बर्बाद करने के बजाय सरकार यहां से दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर, अरब और बौद्ध देशों में नियमित उड़ान सेवा शुरू कराए जिससे उत्तरप्रदेश व बिहार के हजारों लोगों को फायदा हो और रोजगार बढ़े। लेकिन वर्तमान सरकार काम कम व ढ़िढोरा पीटने में ज्यादा विश्वास करती है।

जनता को सरकार से पूछना चाहिए कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित घरेलू और इंटरनेशनल उड़ान क्यों नही करा रही। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उद्घाटन के साथ ही सरकार नियमित उड़ान सेवा शुरू करे अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जायेंगे और सरकार की कलई खोलने का कार्य करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला

कुशीनगर। थाना बरवापट्टी के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking