News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए बजट स्वीकृत होने पर पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी जताया आभार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 22, 2023  |  8:17 PM

925 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए बजट स्वीकृत होने पर पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी जताया आभार

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र में जनपद कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा को लेकर पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नथानी ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त मंत्रीसुरेश खन्ना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यबाद दिया। आज बुधवार को जारी बजट में कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ बजट राज्य सरकार ने स्वीकृत किया है। योगी सरकार का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक मिल का पत्थर साबित होगा

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस विश्वविद्यालय के बनने से कृषि शिक्षा, शोध, अनुसंधान के लिए आसानी होगी और जनपद सहित पूरे पूर्वांचल का विकास होगा।श्रीनाथानी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का बजट आम जन मानस के विकास के लिए संतुलित और सराहनीय बजट है। भारतीय जनता पार्टी जन हितैषी पार्टी है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र, नारी शक्ति की लोक कल्याणकारी सरकार है। पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नथानी उर्फ पप्पू भैया ने एक बार पुनः प्रदेश सरकार को जनपद को कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के लिए धन्यबाद दिया और अपने शुभचिंतकों में मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही , नरेंद्र सिंह उर्फ नंदू सिंह , जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह, अनिरुद्ध मिश्र,रमेश मद्धेशिया और सुरेंद्र सिंह , जयराम कुशवाहा आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking